प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 ये लोग... नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : नगर निकायों को उपायुक्त के सख्त निर्देश : सफाई, स्ट्रीट लाइट और PMAY कार्यों में तेजी लाएं

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों के साथ नगर निकायों के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक कर नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं।

बैठक में उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन (Solid Waste Management) की व्यवस्था को स्थायी एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने नियमित नाली-सफाई सुनिश्चित करने, जलजमाव की समस्या रोकने और शहर के अंधेरे तथा संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभुकों के बैंक ऋण से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभुकों को समय पर आवास निर्माण का लाभ मिले और बैंकिंग प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब न हो।

उन्होंने सभी नगर निकायों को जनहित से जुड़े कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि नगर निकायों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता के साथ कार्य कर शहरी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जाए।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram