प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : भाजपा के झारखंड बंद को जनता ने नकारा – राकेश साहू

जमशेदपुर, झारखंड। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव राकेश साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बुलाया गया झारखंड बंद पूरी तरह फ्लॉप रहा और राज्य की जनता ने इसे पूरी तरह नकार दिया है।

राकेश साहू ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि भाजपा को छात्रों के भविष्य या उनकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा का एकमात्र मकसद केवल राजनीति करना और देश का माहौल भड़काना है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को रांची में हुए लाठीचार्ज के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ही माहौल बिगाड़ा और उकसाकर निर्दाेष छात्रों को पिटवाने का काम किया।

उन्होंने बताया कि आज बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। सड़कों पर गाड़ियां सामान्य रूप से चलती रहीं, बाजार और दुकानें पूरी तरह खुली रहीं, तथा स्कूल-कॉलेज एवं बैंक में भी कामकाज सामान्य ढंग से चला।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram