मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

ओवैसी-चंद्रशेखर के बाद यूपी में एक और मोर्चा तैयार, 403 सीटों पर ताल ठोकने का ऐलान

26 Nov 2026, 06:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक मोर्चे बनने का सिलसिला जारी है। ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बाद अब वाराणसी से संपूर्ण भागीदारी मोर्चा के गठन का ऐलान हुआ है। मोर्चे का दावा है कि इसमें करीब एक दर्जन क्षेत्रीय दल शामिल हैं और यह सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है।