ओवैसी की राजनीति धर्म, चंद्रशेखर की जाति पर आधारित, योगी के मंत्री का निशाना
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि ओवैसी की राजनीति धर्म और चंद्रशेखर की राजनीति जाति पर आधारित है, जबकि वे बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना को नहीं समझ पाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। गुरुवार को लखनऊ में ओवैसी और आजाद ने एक मंच साझा कर 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की पहली बड़ी संयुक्त रैली की थी।