यूपी: नहटौर से बीजेपी MLA ओम कुमार को झटका, HC ने रद्द की विधायकी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर जिले की नहटौर सीट से भाजपा विधायक ओम कुमार की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी है। अदालत के इस फैसले के बाद उनकी विधायकी चली गई है। 2022 के चुनाव में ओम कुमार ने राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मुंशी राम को 258 वोटों से हराकर विधायक बने थे, जिसके बाद मुंशी राम ने उनके निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।