आज़म ख़ान ने क्यों कहा, 'काश! अखिलेश जी भी छह महीने जेल में आ जाते'
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान ने लखनऊ में पार्टी के 2027 के चुनाव घोषणापत्र के जारी होने के मौके पर कहा कि कभी-कभी उनका दिल करता था कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी छह महीने जेल में रहें, ताकि उन्हें पता चल सके कि जेल में दिन और रातें कैसे गुज़रती हैं। आज़म ख़ान ने गुरुवार, 26 नवंबर को घोषणापत्र जारी किए जाने के कार्यक्रम में यह बात कही।