मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

25 लाख सरकारी नौकरियां, ग्रेजुएट्स बेरोजगारों को ₹5,000 महीना... यूपी चुनाव के लिए अखिलेश यादव ने PDA घोषणापत्र में किए बड़े वादे

26 Nov 2026, 04:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

समाजवादी पार्टी ने 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे पीडीए का प्रणपत्र और जन मन का मैनिफेस्टो 2027 नाम दिया गया है। इसमें 25 लाख सरकारी नौकरियों, स्नातक बेरोजगारों को पांच हजार रुपये महीने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी और मुफ्त इलाज जैसे बड़े वादे किए गए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय का राज लाना चाहती है।