यूपी चुनाव: सपा-कांग्रेस की सीट-शेयरिंग पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, बोले- इंडिया गठबंधन को ही होगा नुकसान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि सपा-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान से इंडिया गठबंधन को ही नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन के दल एक-दूसरे का अपमान कर रहे हैं और गठबंधन धर्म की मर्यादाएं तोड़ रहे हैं। पासवान ने कहा कि बिहार में भी आरजेडी ने बातचीत के दौरान ही प्रत्याशी घोषित कर दिए थे और वही पैटर्न अब यूपी में दोहराया जा रहा है।