आज केवल बिहार का एक रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए वैभव, ये है 38 छक्कों और 574 रनों के महारिकॉर्ड की पूरी कहानी
इंडिया ए की टीम ने लिस्ट ए क्रिकेट में एक पारी में 31 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया, जो इस प्रारूप में किसी टीम की ओर से लगाए गए छक्कों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। इस दौरान बिहार का विश्व रिकॉर्ड नहीं टूट पाया — बिहार ने 24 दिसंबर 2025 को विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 50 ओवर में 574 रन बनाते हुए 38 छक्के लगाए थे। बिहार के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी आज इसी महारिकॉर्ड से बस एक कदम दूर रह गए।