यूपी चुनाव: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा ऐलान-जहूराबाद से नहीं, इस बार अकबरपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने ऐलान किया है कि वे इस बार जहूराबाद से नहीं, बल्कि अकबरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब वे अकबरपुर की तैयारी कर रहे हैं और पूर्वांचल की जिन सीटों पर सपा जीती थी, उन्हें वापस लेना है। राजभर ने दावा किया कि 2027 में भी योगी आदित्यनाथ ही तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।