मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिल्ली: कैफे में काम करने वाली युवती ने लगाए गैंगरेप के आरोप, सहकर्मियों के साथ की थी पार्टी

25 Nov 2026, 04:33 PM • मानवाधिकार मीडिया

दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पीड़िता कड़कड़डूमा स्थित एक मॉल के कैफे में काम करती है और आरोपी भी उसी कैफे में काम करते हैं; सोमवार रात सभी आठ लोग प्रीत विहार के एक कैफे में पार्टी के लिए गए थे, जिसके बाद यह वारदात हुई।