प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

मौरावां में उमड़ा देशभक्ति का जनसैलाब, विधायक अनिल सिंह के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भाजपा कार्यालय से मोतेश्वर महादेव मंदिर तक निकली यात्रा, हजारों युवाओं और नागरिकों ने लिया हिस्सा

दिनेश विश्वकर्मा

हिलौली,उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को मौरावां नगर में देशभक्ति का अनूठा और भव्य नजारा देखने को मिला। स्थानीय विधायक अनिल सिंह के आह्वान पर आयोजित ‘तिरंगा यात्रा’ में जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा मौरावां स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक मोतेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई।

विधायक अनिल सिंह ने स्वयं हाथों में तिरंगा थामकर यात्रा का नेतृत्व किया। उनके साथ कदम से कदम मिलाकर नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ भी मौजूद रहे। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से पूरा मौरावां नगर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते समय जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस विशाल पैदल यात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

यात्रा की सफलता का श्रेय विधायक अनिल सिंह की सक्रियता और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ के विशेष प्रयासों को दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक सेठ, समाजसेविका पल्लवी सेठ, मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवाओं का उत्साह और अनुशासन इस तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने क्षेत्र में देशभक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार किया है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram