प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में सड़क पर पड़े गिट्टी-बालू के ढेर से हादसा, बाइक सवार युवक गंभीर घायल

ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की हुई टक्कर, गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर किया गया रेफर

बृजमनगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। लेहड़ा और ब्लॉक को जोड़ने वाली इस सड़क पर महीनों से पड़े गिट्टी-बालू के ढेर के कारण एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुई, जब एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार गिट्टी-बालू के ढेर से गुजर रहे थे। अचानक दोनों वाहन अनियंत्रित हो गए और आपस में टकरा गए।

हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय भोला चौधरी, निवासी बाकिनिहा, लक्ष्मीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। ई-रिक्शा चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए अपने सवारियों को सुरक्षित बचा लिया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल भोला चौधरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि घायल के सिर और पैर में काफी चोटें आई हैं और उन्हें उच्च केंद्र भेजा गया है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क पर गिट्टी-बालू का यह ढेर महीनों से पड़ा है। जेसीबी से गिट्टी-बालू उतारी जाती है, जिससे सड़क पर सामग्री फैल जाती है। तेज गति से आ रहे वाहन चालक अक्सर इस पर फिसलकर गिर जाते हैं।

नगर पंचायत के अधिकारियों से इसकी कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद भी नगर पंचायत के अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram