प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #4 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #5 सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक: एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें स्थगित, दूतावास ने कहा- 'सतर्क रहें' ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #9 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की तिरंगा यात्रा में उमड़ा उत्साह, ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ का दिया संदेश

सरोजनीनगर, लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूटर इंडिया चौराहे से शुरू हुई यात्रा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और प्रमुख चौराहों से होकर आगे बढ़ी।

यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, पार्षदों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के चलते पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

यात्रा के दौरान विभिन्न वार्डों के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी शामिल रहे। पार्षद गीता देवी, पार्षद रामनरेश, हिंद नगर वार्ड के पार्षद सौरभ सिंह, पूर्व पार्षद विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सहभागिता की। यात्रा नामित पार्षद सर्वजीत सिंह के क्षेत्र से होते हुए सरोजनी नगर दक्षिण द्वितीय मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ी।

आशियाना चौराहा, खजाना चौराहा, पावर हाउस चौराहा तथा कौशलेंद्र द्विवेदी के क्षेत्र में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बृजेश कुमार मिश्रा विशेष रूप से सरोजनी नगर दक्षिण द्वितीय मंडल से उपस्थित रहे। उनके साथ महेश सिंह, नगर मंत्री युवा मोर्चा मनीष शुक्ला, वार्ड अध्यक्ष सुनील शर्मा, आलोक पाठक, राजेश अग्रवाल, सत्यम शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, सुंदरलाल कनौजिया, रमित सिंह, पूर्व पार्षद कमलेश सिंह, अशोक चौधरी, बलदेव रामानी, अखिलेश त्रिपाठी, जेटली, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पार्षद कौशलेंद्र द्विवेदी एवं उनकी टीम ने भी तिरंगा यात्रा में सक्रिय सहभागिता की। यात्रा के दौरान ‘हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा’ के संदेश के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संकल्प लिया गया। पूरे मार्ग पर तिरंगे के साथ उमड़ा उत्साह क्षेत्र में देशभक्ति के माहौल को दर्शाता रहा।

तिरंगा यात्रा का समापन सरोजनी नगर तृतीया के वृंदावन स्थित इग्नू पार्क में हुआ। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना रहा। यात्रा में युवाओं और स्थानीय नागरिकों की बड़ी भागीदारी ने आयोजन को और भव्य बना दिया।

रिपोर्ट: शकील अहमद

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram