हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए नागरिक, राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने का लिया संकल्प
रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोडरस बुजुर्ग में आयोजित तिरंगा यात्रा में सम्मानित नागरिकों ने उत्साह और गर्व के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। नागरिकों ने तिरंगे की आन, बान और शान को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रध्वज को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए नागरिकों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया।
सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देशभर में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि कोडरस बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा को लेकर जिस तरह का उत्साह देखने को मिला, वह सराहनीय है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि इस अभियान से जुड़कर देशभक्ति की भावना को हर घर तक पहुंचाएं और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम, एकता और अखंडता का संदेश दिया गया। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से आयोजन में उत्साह और भव्यता देखने को मिली।