प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #4 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #5 सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट्स पर लगा ब्रेक: एअर इंडिया-इंडिगो की उड़ानें स्थगित, दूतावास ने कहा- 'सतर्क रहें' ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #9 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

तिरंगे के साथ दिखा देशभक्ति का जज्बा, वशिष्ठ नारायण अकादमी में उत्साह से मनाया स्वतंत्रता दिवस

छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश, शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

अतुल जौहरी

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वशिष्ठ नारायण अकादमी में छात्र-छात्राओं ने उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया। अकादमी परिसर में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बना। तिरंगा हाथों में लेकर विद्यार्थियों ने देश के प्रति सम्मान, कर्तव्य और जिम्मेदारी का संकल्प लिया। पूरा अकादमी परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अकादमी के शिक्षक अभिषेक भारद्वाज, प्रसेंद्र राय, रामेंद्र मिश्रा एवं ओमिका मैम ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन, संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है।

अकादमी के निदेशक आशुतोष मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा के साथ उनमें अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित होना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की उन्नति और विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा हाथों में लेकर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। छात्र-छात्राओं की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां और तिरंगे के साथ खिंचाई गई तस्वीरें कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहीं।

वशिष्ठ नारायण अकादमी द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram