राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, देशहित में कार्य करने का लिया संकल्प
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सदर विधायक अदिति सिंह ने रायबरेली स्थित कैम्प कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया।
इस दौरान उपस्थित सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से राष्ट्रगान ‘जन-गण-मन’ एवं राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया गया।
सदर विधायक अदिति सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर देशभक्तों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को सदैव अक्षुण्ण रखने तथा देशहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में सदर विधायक अदिति सिंह ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को मिलकर राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना योगदान देना चाहिए।