प्रमुख समाचार
खबर #1 ट्रंप के इस फ़ैसले से भारत को बड़ी राहत लेकिन अमेरिका में बढ़ सकता है विरोध ✦
खबर #2 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर और बताया अपना अनुभव, अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #3 अभिजीत दीपके की कोर्ट में होगी पेशी, सीजेपी ने दिया ये अपडेट ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- इस तरह का रवैया... ✦
खबर #10 अलवर में 4-घंटे बारिश, धौलपुर में मकान की दीवार ढही: करौली में दिन में ही अंधेरा छाया, चूरू में जगह-जगह जलज... ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में एक सप्ताह में दो चोरियां, तीसरी वारदात का प्रयास, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के भीतर दो चोरी की घटनाओं और तीसरी वारदात के प्रयास से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।

आठ अगस्त की रात फुलमनहां गांव में प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा की बाउंड्रीवाल में लगा मोटर पंप चोर खोल ले गए। इसी रात कुछ ही दूरी पर डिहवा टोले में स्थित अशोक पटवा के गोदाम का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, चोर गोदाम से सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके।

इसके बाद 13 अगस्त की रात बरडॉड के टोला परसपुर में चोरों ने रामललित मौर्य के खेत में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए सोलर प्लांट का पंप-पैनल चोरी कर लिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram