प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 Twisha Sharma Case: पिता की Transfer Plea पर Supreme Court ने Bhopal Trial रोका ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ‘हमें अराजकतावादी साबित करने की कोशिश…’, तिरंगा मार्च से पहले बोले अभिजीत दीपके, कारोबार वाले नुकसान पर दी सफाई ✦
खबर #7 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #8 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #11 'पुतिन की जेब में जाएगा पैसा', ट्रंप के रूसी डीजल सौदे पर भड़के जेलेंस्की, यूरोप से मांगी 70 अरब यूरो की मदद ✦
खबर #12 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में एक सप्ताह में दो चोरियां, तीसरी वारदात का प्रयास, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

बृजमनगंज। थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के भीतर दो चोरी की घटनाओं और तीसरी वारदात के प्रयास से ग्रामीणों में दहशत है। लगातार घटनाओं से पुलिस की रात्रि गश्त और अपराध नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।

आठ अगस्त की रात फुलमनहां गांव में प्रधान प्रतिनिधि अशोक पटवा की बाउंड्रीवाल में लगा मोटर पंप चोर खोल ले गए। इसी रात कुछ ही दूरी पर डिहवा टोले में स्थित अशोक पटवा के गोदाम का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया। हालांकि, चोर गोदाम से सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके।

इसके बाद 13 अगस्त की रात बरडॉड के टोला परसपुर में चोरों ने रामललित मौर्य के खेत में कृषि विभाग की ओर से लगाए गए सोलर प्लांट का पंप-पैनल चोरी कर लिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram