खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत उन्नाव-लालगंज हाईवे पर सेमरी चौराहे के पास स्थित गौतमन खेड़ा गांव के करीब सोमवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
क्षेत्र के बकुलिहा निवासी मोहित सोनी पुत्र श्याम बाबू बाइक से त्यौहारी देने लालगंज स्थित अपनी बड़ी बहन की ससुराल जा रहा था।
उन्नाव-लालगंज हाईवे पर गौतमन खेड़ा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।