प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #4 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #5 सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी: 15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में जीत... ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : SIR-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडल में SIR-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त, सिंहभूम (कोल्हान) श्री रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला उपायुक्त श्री राजीव रंजन, एसडीओ सहित संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी, अधिकारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान SIR-2026 के तहत चल रहे मतदाता सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन पदाधिकारियों से कार्यप्रगति की जानकारी लेते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदाता सूची के सत्यापन एवं पुनरीक्षण कार्य में पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित रूप से शामिल हो तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का नियमानुसार निराकरण किया जाए। साथ ही, क्षेत्र में चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी एवं समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक के उपरांत अधिकारियों द्वारा विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान बूथों पर चल रहे मतदाता सत्यापन, पुनरीक्षण एवं संबंधित निर्वाचन कार्यों का जायजा लेते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली गई। अधिकारियों ने निर्वाचन कार्य में लगे कर्मियों को निर्धारित प्रक्रिया एवं मानकों का पालन करते हुए कार्य को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि SIR-2026 के सफल क्रियान्वयन में सभी संबंधित पदाधिकारियों, निर्वाचन कर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पक्षों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram