प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : स्वर्णरेखा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित इलाकों में सांसद व विधायक ने किया दौरा, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। लगातार हो रही बारिश एवं स्वर्णरेखा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नदी तटीय एवं निचले इलाकों में उत्पन्न जलजमाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए सांसद श्री विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

स्थल निरीक्षण के दौरान सांसद एवं विधायक ने स्थानीय नागरिकों तथा बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी तात्कालिक समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की दिशा में मौके पर ही भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। साथ ही, प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) के नगर आयुक्त एवं सिटी मैनेजर के साथ स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर संचालित करने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

सांसद एवं विधायक ने स्पष्ट किया कि जब तक स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर सामान्य नहीं हो जाता, तब तक आमजनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर आसपास के सामुदायिक विकास भवनों में सुरक्षित वैकल्पिक आवासन की व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में क्षेत्रवासियों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। प्रशासन एवं जनप्रतिनिधि मिलकर प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram