प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 'मैंने किया क्या है...', कहते रहे दिपके, तिरंगा मार्च के लिए घर से निकलते ही पुलिस ने हिरासत में लिया ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #10 लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने की पूजा-अर्चना

– अमलतास पार्क स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। आज अमलतास पार्क संख्या-8, सेक्टर-0, मानसरोवर योजना स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में अनीता शुक्ला एवं अरुण कुमार शुक्ला के अनुरोध पर पावन रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती गीता देवी गुप्ता, सरोजनी नगर प्रथम, मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री आनंदेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन एवं रुद्राभिषेक किया। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्र की जनता की ओर से पार्षद गीता देवी गुप्ता का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान अनीता शुक्ला ने पार्षद गीता देवी गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सरोजनी नगर प्रथम क्षेत्र के आसपास से आए लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पार्षद का स्वागत किया।

अपने उद्बोधन में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव की आराधना मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आत्मबल का संचार करती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से क्षेत्र में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होती है।

उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को रुद्राभिषेक एवं पावन आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री आनंदेश्वर महादेव से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों ने पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार व्यक्त किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव से क्षेत्र एवं समस्त जनमानस के कल्याण की प्रार्थना की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram