प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस द्वारा “राजीव गांधी गौरव दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जमशेदपुर, झारखंड। जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री आशीष ठाकुर की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती “गौरव दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव एवं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड प्रभारी श्री राकेश साहू, प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव श्रीमती रजनी बंसल एवं जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री नवनीत मिश्रा उपस्थित हुए।

इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की एवं नमन किया।

अपने संबोधन में श्री राकेश साहू ने कहा कि “भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का अधिकार देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। सूचना और संचार क्रांति लाकर कंप्यूटर को आम आदमी तक पहुंचाया। दूरसंचार और तकनीक के क्षेत्र में जो क्रांति आई, वो राजीव जी की ही देन है। उन्होंने पंचायती राज को मजबूत कर गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचाया। राजीव जी का सपना था 21वीं सदी का सशक्त भारत, और हम सभी कांग्रेसजन उनके सपनों को साकार करने के लिए संकल्पित हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव श्री सुल्तान अहमद, श्री राजेंद्र सिंह, श्री सूरज मुंडा, श्री रंजीत झा, घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष श्रीमती रूबी ठाकुर, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष श्री राज नारायण यादव, टाटानगर मंडल अध्यक्ष श्री मुन्ना मिश्रा, युवा कांग्रेस के पोटका विधानसभा अध्यक्ष श्री शुभम झा, श्री रवि यादव, साहू समाज के बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रहलाद साहू, श्री अंबेश मिश्रा, श्री नारायण दे, श्री विजय वर्मा, श्री पप्पू साहू, श्री मोहन सरदार, श्री राजेश झा, श्री रवि कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में सम्मानित नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram