प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : राज क्लब साकची में श्री गणेश पूजा का भूमि पूजन संपन्न

जमशेदपुर, झारखंड। साकची तमरिया रोड स्थित राज क्लब में श्री गणेश पूजा के भूमि पूजन का कार्यक्रम आज 21 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

भूमि पूजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री परविंदर सिंह जी समाज सेवी शिव शंकर सिंह राजकुमार सिंह तथा जिला महासचिव श्री राकेश साहू जी के संयुक्त हाथों द्वारा संपन्न हुआ।

पंडित गोनू जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर श्री गणेश भगवान जी का आशीर्वाद लिया गया।

इस अवसर पर राज क्लब के अध्यक्ष श्री शिवनंदन सिंह “शिबू सिंह” ने कहा कि “1998 से शुरू हुई इस पूजा का प्रत्येक वर्ष भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी भव्य पंडाल एवं विद्युत सज्जा आकर्षण का केंद्र रहेगा। पंडाल एवं विद्युत सज्जा पर लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये का बजट रखा गया है। उद्घाटन के अलावा माता का जागरण एवं विशाल भोग का भंडारा भी आयोजित होगा। इस दौरान पूरे शहर के समाजसेवियों को बुलाकर सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है। भक्तगण भोग ग्रहण करेंगे और माता के जागरण का विधिवत कार्यक्रम होगा।”

कार्यक्रम में श्री अनिल सिंह, श्री शत्रुघ्न गिरी, श्री श्यामू राव, श्री गोविंद रेड्डी, श्री चूनमल, श्री मनोज कन्ट्रेक्टर, श्री मुन्ना अग्रवाल, श्री शेखर पर्वत, श्री विकास सिंह, श्री बिशु, श्री चिक्कू सिंह, संतोष सिंह सुमन नायक संदीप शर्मा बिट्टू श्री धवल गोयल, विशाल कुमार श्री जीतू मुंडा, श्री छोटू सिंह, श्री जॉय भट्टाचार्य, श्री गपची सहित श्री विक्रम सिंह, श्री बंटी कुमार, श्री राजू सिंह एवं बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram