प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन के साथ समाहरणालय में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, हिट एंड रन मामलों में पीड़ितों को समयबद्ध मुआवजा उपलब्ध कराने तथा यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट के सुधार एवं सड़क संकेतकों को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने एवं ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ-साथ व्यापक जन-जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने स्कूल एवं कॉलेजों में नियमित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सड़क सुरक्षा उपायों की लगातार निगरानी करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram