प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी श्रद्धांजलि, सुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने दी श्रद्धांजलि, सुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प

डॉ. राजेश्वर सिंह बोले-महापुरुषों की स्मृतियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र, सरोजनीनगर बन रहा सम्मान का मॉडल

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। विभूषण, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ के ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना सहित अनेक मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाबूजी के सुपुत्र एवं पूर्व सांसद राजवीर सिंह ‘राजू भैया’ तथा पौत्र एवं राज्यमंत्री संदीप सिंह की उपस्थिति ने समारोह को भावनात्मक गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सुशासन, हिंदू गौरव, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

महापुरुषों के सम्मान का मॉडल बन रहा सरोजनीनगर

सरोजनीनगर महापुरुषों और राष्ट्रनायकों के सम्मान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आज महापुरुषों के सम्मान के एक मॉडल के रूप में उभर रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की भव्य प्रतिमा, अटल चौक, भगवान परशुराम, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं तथा गुरु नानक द्वार, महाराणा प्रताप स्मृति द्वार सहित अनेक स्मृति द्वार एवं श्रद्धांजलि स्थल स्थापित किए गए हैं।

ये स्थल हमारी गौरवशाली विरासत, महापुरुषों के आदर्शों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के केंद्र बन रहे हैं।

सरोजनीनगर में बाबूजी की स्मृति को स्थायी स्वरूप देने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से जन-सहयोग (सीएसआर) के माध्यम से अंसल ए3 चौराहे के निकट उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई तथा चौक का सुंदरीकरण कराया गया। यह प्रतिमा आज बाबूजी के विचारों और आदर्शों का प्रेरणा-स्तंभ बनी हुई है।

बाबूजी के सुशासन के सिद्धांतों से प्रेरित होकर डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से सरोजनीनगर के प्रत्येक वार्ड तक विकास एवं जनकल्याण पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इसी क्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, क्योंकि शिक्षा ही समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बाबूजी के पदचिह्नों पर चलते हुए सरोजनीनगर को विकास, शिक्षा, सुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव के नए शिखर तक ले जाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों की स्मृतियों को सम्मान देना केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के जीवन में उतारने का प्रयास है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें