प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #4 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं का पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया स्वागत

– इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में महिलाओं के लिए निःशुल्क यात्रा समेत घोषणाओं को बताया जनहितकारी

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक 26 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में महिलाओं के हित एवं सम्मान को लेकर की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं की पार्षद गीता देवी गुप्ता, सरोजनी नगर प्रथम ने सराहना करते हुए मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहनों के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातों की घोषणा की। रक्षाबंधन से तीन दिन पूर्व बहनों के लिए निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को दर्शाता है।

वहीं 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मतदाता पहचान पत्र दिखाकर सार्वजनिक परिवहन में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देने की घोषणा भी अत्यंत सराहनीय एवं जनहितकारी कदम है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा बहनों को साड़ी एवं मिठाई भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, सुविधा एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए की गई ये घोषणाएं सरकार की मातृशक्ति के प्रति संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करती हैं।

पार्षद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनों और माताओं के हित में लिए गए ऐसे निर्णय निश्चित रूप से उनके जीवन में सुविधा और सम्मान बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram