प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

खीरों में संदिग्ध परिस्थितियों में फल विक्रेता की मौत, बगीचे में मिला तीन दिन पुराना शव

– सेमरी चौराहा स्थित बगीचे में शव के पास मिली बाइक, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा में फल बेचकर जीविका चलाने वाले एक फल विक्रेता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सेमरी चौराहा में एक बगीचे में मृतक का शव देखा।

इसके बाद पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने बताया कि शव की जांच में पाया गया कि शव तीन दिन पहले का है। फल विक्रेता की मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

सेमरी चौराहा के फल विक्रेता रवि शंकर उर्फ फुन्नर 35 वर्ष पुत्र प्रेम शंकर मूल रूप से उन्नाव जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कीरतपुर गांव का निवासी था। पिछले काफी समय से थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा में फल बेचकर जीविका चलता था।

बुधवार को ग्रामीणों ने सेमरी चौराहा में एक बगीचे में फल विक्रेता का शव पड़ा हुआ देखा। शव के पास एक डिस्कवर बाइक पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को फोन पर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया की स्थानीय लोगों की सूचना पर संदिग्ध मौत की जानकारी हुई।

शव तीन दिन पहले का है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram