– राखी बंधवाकर नगर अध्यक्ष ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, सम्मान व विकास का लिया संकल्प
बृजमनगंज/महाराजगंज। भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 3 स्थित प्राथमिक विद्यालय/आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित भव्य रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं, माताओं और नन्ही-मुन्नी बच्चियों ने अध्यक्ष जी को राखी बांधी।
राखी बंधवाने के बाद अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने सभी बहनों को वचन दिया कि नगर पंचायत क्षेत्र की हर महिला और बच्ची की सुरक्षा, सम्मान और विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि “आपने मुझे भाई माना है, तो भाई का फर्ज निभाना मेरा धर्म है। बृजमनगंज की हर बहन-बेटी की सुरक्षा मेरी पहली जिम्मेदारी है।”
इस दौरान अध्यक्ष राकेश ने सभी बहनों को उपहार और मिठाइयां भेंट कर आशीर्वाद लिया।
इस पावन अवसर पर सभासद बुधीराम प्रसाद, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, अनिल मणि, सनी रैना, सिद्धेश्वर चौरसिया, कर्मचारी सागर कन्नौजिया, दीपक विश्वकर्मा, रामनाथ सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक, माताएं-बहनें मौजूद रहीं।
पूरे कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम का अनोखा दृश्य देखने को मिला। महिलाओं और बच्चियों द्वारा नगर अध्यक्ष को राखी बांधने के दौरान कार्यक्रम स्थल पर भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।