प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के भांजे ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में बनाई पहचान

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के लिए यह बेहद गर्व और सम्मान का क्षण है। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल जी की बहन श्रीमती सरोज जायसवाल पत्नी रतन जायसवाल के सुपुत्र श्री आशीतेष जायसवाल ने अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशीतेष कुमार मुंबई की प्रसिद्ध अंतरिक्ष तकनीक कंपनी मनस्तु स्पेस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सह-निदेशक हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि यह कंपनी उपग्रहों के इंजन और ईंधन तकनीक के क्षेत्र में काम करती है।

उनके अनुसार, कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे इंजन और ईंधन की परीक्षण प्रक्रिया में इसकी लागत दुनिया की प्रमुख तकनीकों की तुलना में काफी कम पाई गई है।

राकेश जायसवाल ने बताया कि उनके भांजे आशीतेष जायसवाल की कंपनी द्वारा विकसित इंजन और ईंधन तकनीक अन्य कंपनियों की तुलना में करीब 10 गुना सस्ती है।

उन्होंने दावा किया कि इस तकनीक को देखते हुए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जैसी प्रमुख भारतीय संस्थाओं ने भी कंपनी पर भरोसा जताया है और उसे ऑर्डर दिए हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे बृजमनगंज और महाराजगंज जनपद के लिए गर्व की बात है कि क्षेत्र के युवा ने अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में ऐसा मुकाम हासिल किया है।

उन्होंने बताया कि जून में आशीतेष जायसवाल को भारत-योगेस्ट कार्यक्रम के तहत फ्रांस प्रधानमंत्री कार्यालय के खर्च पर फ्रांस ले जाया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि आशीतेष की कंपनी मनस्तु स्पेस प्राइवेट लिमिटेड को आगे बढ़ाने के लिए 116 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

राकेश जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा युवा वैज्ञानिकों और स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

आशीतेष जायसवाल की इस उपलब्धि पर बृजमनगंज नगर के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट@ सौरभ जायसवाल

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram