प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #7 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #8 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत:गोंडा में सांड बचाने में बाइक पलटी, दोस्त की हालत गंभीर सिपाही ने दिखाया इंसानियत

सिपाही ने दिखाया इंसानियत” (सिपाही ने इंसानियत दिखाई) एक ऐसी लाइन है जो हमें याद दिलाती है कि खाकी वर्दी के पीछे भी एक नरम और मददगार दिल होता है। जब भी कोई पुलिस कांस्टेबल या सिपाही अपनी ड्यूटी से आगे बढ़कर किसी की जान बचाता है, गरीबों की मदद करता है, या किसी बेबसी में साथ देता है, तो ऐसी खबरें सोशल मीडिया और खबरें वायरल हो ही जाती हैं।
ठीक ऐसा ही मामला गोंडा जिले के अंतर्गत राखी बंधवाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई सांड बचाने में बाइक पलटी, दोस्त की हालत हुआ गंभीर
पूरी खबर नीचे>>>>>>>>

गोंडा जिले के मनकापुर में रक्षा बंधन पर बहन से राखी बंधवाकर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार रात निर्माणाधीन पुलिया के पास छुट्टा सांड को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक चालक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान चकगौरा गांव निवासी हरिशरन मिश्र (28) पुत्र श्याम बहादुर मिश्र के रूप में हुई है। वह अपनी बड़ी बहन लक्ष्मी के घर थानेपुर क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव राखी बंधवाने गए थे। रात करीब दस बजे वह अपने दोस्त मयंक मोहन शुक्ला (24) पुत्र स्वर्गीय अखिलेश कुमार शुक्ला निवासी बैरीपुर के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया के पास एक निर्माणाधीन पुलिया के निकट अचानक सड़क पर एक छुट्टा सांड आ गया। सांड को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हरिशरन करीब 15 फीट नीचे पुलिया के पानी में जा गिरे, जबकि मयंक सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही दतौली चौकी के कांस्टेबल नागेंद्र यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस को सूचित करने के साथ ही करीब 15 फीट नीचे उतरकर घायल हरिशरन को निकालने का प्रयास शुरू किया। इसी बीच अन्य पुलिसकर्मी और ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर पहुंचाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने हरिशरन को मृत घोषित कर दिया। मयंक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सीएचसी पहुंच गए। हरिशरन की मां और बड़े भाई शिवशरन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हरिशरन मुंबई में अपने पिता के साथ एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और शुक्रवार सुबह ही रक्षा बंधन के लिए घर आए थे। उनके परिवार में मां और एक बड़ा भाई हैं।कोतवाल तेज प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Manavadhikar Media Press
Report- Mohammad Ahmad

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram