प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

किसान की बेटी नेहा वर्मा ने रचा इतिहास, यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया जिले का मान

ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बीच कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता, असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने का सपना
अब्दुल मोमिन | क्राइम रिपोर्टर
मसौली, बाराबंकी।
“पसीने की स्याही से जो लिखते हैं अपने इरादों को, उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं होते।” इन पंक्तियों को सच साबित कर दिखाया विकासखंड मसौली के मुंजापुर गांव की किसान की बेटी नेहा वर्मा ने। नेहा ने हिंदी विषय में यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार के साथ-साथ जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता पर गांव और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मुंजापुर गांव निवासी किसान लवलेश कुमार वर्मा की बेटी नेहा वर्मा ने ग्रामीण परिवेश में रहकर सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। उनकी माता अनीता वर्मा गृहणी हैं। साधारण ग्रामीण परिवार से आने वाली नेहा ने कभी संसाधनों की कमी को अपनी राह की बाधा नहीं बनने दिया और लगातार पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखा।
नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सार्वजनिक शिक्षण संस्थान, मसौली से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (कैंपस) से उच्च शिक्षा पूरी की। हिंदी साहित्य में विशेष रुचि होने के कारण उन्होंने इस विषय को गंभीरता से पढ़ा और आगे चलकर यूजीसी नेट-जेआरएफ की तैयारी में जुट गईं।
कड़ी मेहनत, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के दम पर नेहा ने हिंदी विषय में जेआरएफ क्वालीफाई किया। जेआरएफ उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठित उपलब्धियों में शामिल है। इस सफलता के बाद नेहा का लक्ष्य असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना और देश की सेवा करना है।
माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय
अपनी सफलता पर नेहा वर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता का आशीर्वाद, गुरुजनों का मार्गदर्शन और उनकी निरंतर मेहनत है। उन्होंने बताया कि परिवार और शिक्षकों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
ग्रामीण बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने वाली नेहा वर्मा आज ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी हैं। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो गांव की गलियों से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
नेहा की सफलता पर मुंजापुर गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों का कहना है कि नेहा ने अपनी उपलब्धि से न केवल माता-पिता और गुरुजनों का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि क्षेत्र की बेटियों के सामने भी एक मिसाल पेश की है। उनकी सफलता ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए निश्चित रूप से

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram