प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सहित जिले के विभिन्न निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति से जुड़े कार्यों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि सुनवाई स्थलों पर आने वाले लोगों को स्पष्ट एवं सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही उनके साथ सहयोगात्मक एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का नियमानुसार गहन परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पारदर्शिता, तत्परता और नियमों का पूर्ण अनुपालन आवश्यक है। साथ ही सुनवाई स्थलों पर आवश्यक सुविधाओं एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने को कहा, ताकि मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram