प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

NEW DELHI : बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित MoU हस्ताक्षर कार्यक्रम सम्पन्न, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हुए सम्मिलित

इस समझौते के तहत बिहार राज्य को 5.75 MAF तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आज केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी सम्मिलित हुए। यह समझौता झारखंड के पलामू गढ़वा सहित आस-पास के अन्य क्षेत्रों में सिंचाई और पीने के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी जिससे राज्य में जल संसाधनों के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्रदान करेगा।

इस समझौते के तहत् बिहार राज्य को 5.75 MAF तथा झारखण्ड राज्य को 2.00 MAF जल आवंटित करने पर दोनों राज्यों की सहमति बनी। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने सोन नदी जल बंटवारे के समाधान हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी० आर० पाटिल, बिहार के उपमुख्यमंत्री, झारखंड के जल संसाधन मंत्री श्री हफ़ीजुल हसन, झारखंड के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव झारखंड सरकार श्री प्रशांत कुमार, रेजिडेंट कमिश्नर, झारखंड भवन, नई दिल्ली श्री अरवा राजकमल सहित भारत सरकार, झारखंड सरकार एवं बिहार सरकार के अधिकारीगण उपस्थित थे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram