प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : फाइलेरिया मुक्त पूर्वी सिंहभूम की दिशा में बड़ा कदम, 7 से 25 सितंबर तक 4,437 बच्चों की होगी जांच

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत TAS-1 (Transmission Assessment Survey-1) को लेकर जिला समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य को बेहतर और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि आगामी 7 से 25 सितंबर तक कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों की माइक्रोफाइलेरिया जांच की जाएगी। इसके तहत धालभूमगढ़, डुमरिया एवं जमशेदपुर शहरी क्षेत्र के कुल 4,437 बच्चों के सैंपल की जांच का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

‘Protecting Every Child from Filaria’ के संकल्प के साथ जिला प्रशासन फाइलेरिया मुक्त पूर्वी सिंहभूम की दिशा में लगातार प्रयासरत है। जिला उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सर्वेक्षण कार्य की सभी तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं और जांच अभियान को गंभीरता व व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जाए।

उन्होंने कहा कि बच्चों की जांच के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की स्थिति का आकलन किया जाएगा, जिससे भविष्य की उन्मूलन रणनीति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram