प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #4 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक, केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #11 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनी नगर प्रथम में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों को लेकर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने नगर आयुक्त को लिखा पत्र

– सरकारी जमीन की जांच और स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग, कब्जे मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई कर भूमि कब्जामुक्त कराने की अपील

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम क्षेत्र में सरकारी भूमि पर लगातार हो रहे कथित अवैध कब्जों को लेकर क्षेत्रीय जनता में आक्रोश एवं चिंता व्याप्त है। सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायतों के चलते स्थानीय लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जनता से लगातार मिल रही शिकायतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद गीता देवी गुप्ता ने नाराजगी जताते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने पत्र के माध्यम से नगर आयुक्त से मांग की है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि की तत्काल जांच एवं स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएं, वहां नियमानुसार सख्त कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाए।

साथ ही उन्होंने भविष्य में दोबारा अवैध कब्जा न हो, इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की भी मांग की है।

पार्षद ने कहा कि सरकारी भूमि किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि जनता की सार्वजनिक संपत्ति है। इस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम मामले की जांच कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा और यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे पाए जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार हटाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram