प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनी नगर में पहली बार विधायक कार्यालय बना रोजगार का मंच, 817 युवाओं ने कराया पंजीकरण

– भारत रोजगार महोत्सव में Tata Motors, Adani, Airtel और Samsung समेत प्रमुख कंपनियां शामिल; 250 अभ्यर्थियों के हुए साक्षात्कार

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के तत्वावधान में भारत रोजगार सेवा द्वारा ‘भारत रोजगार महोत्सव’ का आयोजन किया गया। विधायक कार्यालय में आयोजित अपनी तरह के इस प्रथम रोजगार महोत्सव में दिनभर हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद 817 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 250 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार हुए। आयोजन में शामिल कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया सभी कैंडिडेट्स के चयन होने तक जारी रहेगी।

महोत्सव की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इसमें भाग लेने वाले अधिकांश युवा डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित रण बहादुर सिंह डिजिटल सेंटर्स से निःशुल्क डिजिटल एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी थे। आयोजन को इस दृष्टि से प्रशिक्षण से रोजगार तक की व्यवस्था के रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसमें पहले युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है और उसके बाद उनकी योग्यता के अनुरूप उन्हें नियोक्ता कंपनियों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

विधायक कार्यालय, सरोजनी नगर में प्रातः 9 बजे से आयोजित रोजगार महोत्सव में Tata Motors, Adani, Airtel और Samsung सहित अनेक प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। तीन साक्षात्कार केंद्रों पर ‘एक अभ्यर्थी—एक साक्षात्कार’ मॉडल के अंतर्गत अभ्यर्थियों की योग्यता, कौशल और अनुभव का आकलन कर उनके लिए उपयुक्त रोजगार अवसर चिन्हित किए गए।

महोत्सव में ट्रेनी, डेटा एंट्री ऑपरेटर, वायरमैन, स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर, प्रमोटर, स्टीवर्ड तथा फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।

हर महीने आयोजित होगा रोजगार मेला

डॉ. राजेश्वर सिंह ने घोषणा की कि यह आयोजन एक बार की पहल नहीं, बल्कि एक सतत रोजगार अभियान है। उन्होंने कहा कि अब सरोजनी नगर में हर महीने रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के युवाओं को नियमित रूप से रोजगार के अवसर, उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं और विभिन्न नौकरियों के लिए जरूरी कौशल की जानकारी मिलती रहे।

उन्होंने कहा, “आज मूसलाधार बारिश के बीच साक्षात्कार देने पहुंचे 817 युवा हमारे अपने रण बहादुर सिंह डिजिटल सेंटर्स से प्रशिक्षित बच्चे हैं। हमने उन्हें पहले कौशल दिया और आज उसी कौशल ने उन्हें देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के सामने आत्मविश्वास के साथ खड़ा किया। यह रोजगार महोत्सव युवाओं को उपलब्ध नौकरियों, उनकी आवश्यक योग्यताओं और बदलती औद्योगिक जरूरतों से परिचित कराएगा।”

डॉ. सिंह ने आगे कहा, “यह पहल युवाओं, जनप्रतिनिधियों और उद्योग जगत के बीच विश्वास, संवाद और सहयोग का नया वातावरण तैयार करेगी। राजनीति का उद्देश्य केवल आश्वासन देना नहीं, बल्कि युवाओं को अवसरों से जोड़कर उनके भविष्य को सशक्त बनाना होना चाहिए। यह रोजगार महोत्सव अब प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा—सरोजनी नगर का कोई भी युवा अवसर से वंचित नहीं रहेगा।”

चयन नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को फिर मिलेगा अवसर

जिन अभ्यर्थियों का चयन इस बार नहीं हो सका, उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। रण बहादुर सिंह डिजिटल सेंटरों के माध्यम से उनकी कमियों का आकलन कर उन्हें पुनः निःशुल्क कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा आगामी रोजगार मेले में फिर अवसर प्रदान किया जाएगा।

इस प्रकार प्रशिक्षण-साक्षात्कार-कौशल उन्नयन—पुनः अवसर का एक निरंतर रोजगार चक्र स्थापित करने की पहल की गई है।

बारिश के बीच अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाएं

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल पर क्यूआर पंजीकरण डेस्क, प्रतीक्षा क्षेत्र, जलपान, वाटरप्रूफ टेंट तथा मतदाता पहचान-पत्र सहायता डेस्क की व्यवस्था की गई। भारी वर्षा को देखते हुए अतिरिक्त आश्रय एवं बैठने की व्यवस्था भी तत्काल सुनिश्चित की गई।

आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि पूरी चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रही। किसी भी अभ्यर्थी से नौकरी, पंजीकरण या चयन के नाम पर कोई शुल्क, सेवा-शुल्क, डिपॉजिट अथवा कमीशन नहीं लिया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आयोजन को सफल बनाने वाले सभी नियोक्ता संस्थानों, औद्योगिक प्रतिनिधियों, भारत रोजगार सेवा की टीम, रण बहादुर सिंह डिजिटल सेंटर्स के प्रशिक्षकों तथा समर्पित स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के बावजूद सभी ने युवाओं के भविष्य के लिए जिस सेवा-भाव और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया, वह सराहनीय है। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान करने के लिए शीघ्र ही एक पृथक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram