प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #4 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #5 सऊदी के महंगे हथियारों पर हूतियों के सस्ते ड्रोन भारी: 15 लाख का ड्रोन रोकने में 30 करोड़ खर्च; यमन में जीत... ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

शिक्षक गौरव सम्मान समारोह में शिक्षकों का हुआ सम्मान

झांसी(-शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल में शिक्षक गौरव सम्मान समारोह-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षकों के अमूल्य योगदान, समर्पण, सेवाभाव तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बाबूलाल तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. रोहित पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि समारोह की अध्यक्षता डॉ. आलोक शांडिल्य ने की। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का सच्चा पथप्रदर्शक होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि संस्कार एवं जीवन मूल्यों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व का निर्माण कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी तैयार करता है।
समारोह का आयोजन एवं संयोजन पं. संजय दुबे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार एवं प्रमुख संचालक श्री मुकुल पांडेय रहे, जिन्होंने प्रभावशाली एवं गरिमापूर्ण ढंग से कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में सुश्री सरिता श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान, समर्पण एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दी। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक सम्मान के ऐसे आयोजन समाज में शिक्षकों के प्रति आदर एवं कृतज्ञता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
समारोह गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान एवं कृतज्ञता का सुंदर उदाहरण बना। कार्यक्रम के अंत में श्री राहुल कंचन ने उपस्थित मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, अध्यक्ष, सम्मानित शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बताया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram