प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

जन्माष्टमी पर सरोजनी नगर में मंदिरों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने दिए आवश्यक निर्देश

– साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का लिया जायजा, लापरवाही न बरतने की हिदायत

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर प्रथम वार्ड में 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने वार्ड क्षेत्र में स्थित विभिन्न मंदिरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों और आसपास की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना आवश्यक है।

उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं में लापरवाही नहीं बरतने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

अपने संदेश में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

पार्षद ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और वार्ड में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण करती हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram