प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

Raebareli News: खेत में खाद डालने गए किसान को सांप ने डसा, सीएचसी में मौत

– खीरों के रमुवापुर दुबाई गांव की घटना, हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने किया मृत घोषित

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के रमुवापुर दुबाई गांव में मंगलवार को धान के खेत में खाद डालने गए 55 वर्षीय किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

रमुवापुर दुबाई निवासी शिव बहादुर पुत्र राम चरन कुशवाहा मंगलवार दोपहर बाद गांव के पास स्थित अपने धान के खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान किसी विषैले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलने पर परिवारजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे।

अस्पताल में चिकित्सक ने शिव बहादुर को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा कराया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। इसके बाद शव का पंचनामा कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram