प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में 18वें रण बहादुर सिंह डिजिटल एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ, 2022 से जारी पहल ने हासिल किया नया मुकाम

– LDA कॉलोनी में शुरू हुआ नया केंद्र, क्षेत्र के 60 विद्यालयों में 500 कंप्यूटर, 44 स्कूलों में स्मार्ट क्लास और 31 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का दावा

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल के तहत एक और डिजिटल एजुकेशन सेंटर शुरू किया गया। सेक्टर D1, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड में 18वें रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और कौशल विकास के अवसर स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह पहल वर्ष 2022 में सरोजनीनगर से शुरू हुई थी। इसके पीछे डॉ. राजेश्वर सिंह के पिता रण बहादुर सिंह के शिक्षा और समाजसेवा के प्रति समर्पण को प्रेरणा बताया गया है। इसी विचार से प्रेरित होकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने आधुनिक तकनीक को शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास से जोड़ने का संकल्प लिया।

आयोजकों के अनुसार, वर्ष 2022 में शुरू हुई यह पहल अब 18 डिजिटल केंद्रों तक पहुंच गई है। इन केंद्रों का उद्देश्य डिजिटल संसाधनों को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और ई-गवर्नेंस से जोड़कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

60 विद्यालयों में 500 कंप्यूटर और 44 में स्मार्ट क्लास

डॉ. राजेश्वर सिंह के अनुसार, सरोजनीनगर में अब तक लगभग 60 विद्यालयों में 500 कंप्यूटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। वहीं 31 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी और 44 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास स्थापित की जा चुकी हैं। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अध्ययन के बेहतर अवसर मिलने का दावा किया गया है।

उनके अनुसार, अब तक स्थापित 17 डिजिटल केंद्रों के माध्यम से 9,000 से अधिक नागरिकों को निःशुल्क ई-गवर्नेंस सेवाएं और 1,250 से अधिक युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। केंद्रों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है।

‘डिजिटल सरोजनीनगर’ से ‘सशक्त सरोजनीनगर’ की ओर

डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि डिजिटल ज्ञान आज शिक्षा, रोजगार और विकास के नए अवसरों की आधारशिला बन चुका है। उनकी पहल का उद्देश्य है कि संसाधनों के अभाव में सरोजनीनगर का कोई विद्यार्थी या युवा आधुनिक तकनीक और नए अवसरों से वंचित न रहे।

नए केंद्र के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल कौशल से परिचित कराने तथा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप दक्षताएं विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराने की योजना है।

इन केंद्रों का विस्तार केवल डिजिटल सुविधाएं बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, कौशल और अवसरों को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने की पहल के रूप में इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। लक्ष्य विद्यार्थियों और युवाओं को तकनीक का उपयोग शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के लिए करने में सक्षम बनाना है।

कार्यक्रम में पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सेक्टर संयोजक सर्वेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा नीता दीक्षित, बूथ अध्यक्ष निशा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुनीता लांबा, बूथ अध्यक्ष अरुणीश अवस्थी, करुणा शंकर त्रिपाठी, अभिनव शर्मा और देवी प्रसाद पाण्डेय समेत रामाशंकर त्रिपाठी, अमृता वर्मा एवं ओंकार नाथ शुक्ला सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्यजन मौजूद रहे।

18वें डिजिटल केंद्र का शुभारंभ शिक्षा, तकनीक और युवाओं के कौशल विकास से जुड़े इस अभियान की अगली कड़ी के रूप में किया गया। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आधुनिक तकनीकी संसाधनों और नए अवसरों से जोड़ना है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram