प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : SIR-2026 : कम Form-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की उपायुक्त ने की समीक्षा, पात्र नागरिकों तक पहुंच बढ़ाने के निर्देश

जमशेदपुर, झारखंड। जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने SIR-2026 के तहत कम संख्या में Form-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान 45-घाटशिला, 46-पोटका एवं 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रवार स्थिति की जानकारी ली गई।

उपायुक्त ने संबंधित बीएलओ, सुपरवाइजर, ऑपरेटर, एईआरओ एवं ईआरओ से कम Form-6 प्रविष्टि वाले मतदान केंद्रों की स्थिति, प्राप्त आवेदनों एवं पात्र नागरिकों तक पहुंच की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे क्षेत्रों में पात्र नागरिकों की पहचान कर उनसे संपर्क बढ़ाया जाए तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए उन्हें Form-6 भरने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि SIR-2026 के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के अवसर से वंचित न रहे। इसके लिए बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारी मैदानी स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य करते हुए पात्र नागरिकों तक पहुंच सुनिश्चित करें।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram