प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : सेवा और मानवता की मिसाल : जायंट्स ग्रुप जमशेदपुर ने 300 से अधिक लाभार्थियों को कराया सुबह का नाश्ता

जमशेदपुर, झारखंड। जायंट्स ग्रुप जमशेदपुर के बैनर तले गुरुवार सुबह 8 बजे कांट्रैक्टर्स एरिया स्थित जलाराम कुटी मंदिर, बिष्टुपुर में सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 300 से अधिक लाभार्थियों को सुबह का नाश्ता कराया गया।

आज के इस सेवा कार्यक्रम को जायंट्स ग्रुप के पूर्व डायरेक्टर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन श्री बी.एन.पी. गुप्ता जी ने अपनी पत्नी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रायोजित किया। उन्होंने जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर मानवता और सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बीच नाश्ता वितरित किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सहयोग, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री बी.एन.पी. गुप्ता जी, जायंट्स ग्रुप जमशेदपुर के अध्यक्ष श्री जगत बहादुर सिंह जी, सुशील जी, टी. सांभा शिवा राव जी, श्रीमती पद्मिनी, श्री सतीश कुमार सिंह जी, संजय शर्मा जी, प्रहलाद राव जी, मजूमदार जी, डॉ. एम.पी. दुबे जी, डॉ. हरिश्याम जी सहित जलाराम कुटी के पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि व्यक्तिगत खुशी को समाज की सेवा से जोड़कर मनाया जाए तो उसका आनंद और महत्व दोनों कई गुना बढ़ जाता है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram