प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : SIR-2026 : उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर सदर में दावा-आपत्ति सुनवाई का लिया जायजा, Home to Roll Verification का भी किया निरीक्षण

जमशेदपुर, झारखंड। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जमशेदपुर सदर प्रखंड में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई एवं मतदाता सत्यापन कार्य का जिला उपायुक्त राजीव रंजन ने एसडीओ एवं अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थलों पर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपायुक्त ने गोलमुरी क्षेत्र में Home to Roll Verification प्रक्रिया का भी अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्हें मतदाता सूची से संबंधित किसी भी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए जागरूक किया।

इस दौरान मतदाताओं को ‘Family Together’ पहल के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके तहत परिवार के सदस्यों के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाने को लेकर जागरूक किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मौके पर मौजूद एईआरओ एवं बीएलओ को निर्देशित किया कि मतदाता सत्यापन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का सही सत्यापन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है, ताकि मतदाता सूची में किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूटे नहीं और त्रुटियों का समय पर निराकरण किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने तथा निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram