प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रायबरेली के खीरों में स्लैब पड़ते समय टूटी शटरिंग, पांच मजदूर घायल, दो जिला अस्पताल रेफर

– सेमरी चौराहा के पास निर्माणाधीन मकान में हुआ हादसा, मलबे में गिरकर घायल हुए मजदूर

खीरों, रायबरेली। थाना क्षेत्र के सेमरी चौराहा स्थित जगन्नाथगंज मोड़ के पास देर शाम निर्माणाधीन मकान की छत पर स्लैब पड़ने के दौरान अचानक शटरिंग टूट गई। हादसे में करीब आधा दर्जन मजदूर घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, धर्मेश पुत्र रामऔतार के निर्माणाधीन मकान की छत पर स्लैब पड़ रही थी। इसी दौरान अचानक शटरिंग टूट गई और उस पर काम कर रहे मजदूर मलबे में गिरकर घायल हो गए।

हादसे में सर्वेश पुत्र रमेश, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रसाद खेड़ा, बिहार, उन्नाव; राजकुमार पुत्र जगदीश, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुन्द्वीखेड़ा मजरे सेमरी; रफीक पुत्र शौकत, उम्र 32 वर्ष, निवासी बरौंडी; अभय सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी तकिया, पाटन, उन्नाव और धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामऔतार, निवासी जालिमगंज, बिहार, उन्नाव घायल हुए।

ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. सुनील यादव ने घायलों का उपचार किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सर्वेश और राजकुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram