प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

SARAIKELA : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

सरायकेला-खरसावां, झारखंड। जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ विभिन्न लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान लंबित कांडों के अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की-जब्ती की कार्रवाई, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा जिले की विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों से लंबित मामलों की प्रगति और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली गई।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को अपराधों का त्वरित उद्भेदन सुनिश्चित करने, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने तथा फरार एवं वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही वारंट एवं कुर्की-जब्ती से संबंधित मामलों में भी आवश्यक कार्रवाई तेजी से करने को कहा गया।

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सक्रिय एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक रणनीति और कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram