दिल्ली पुलिस के सत्यमेव पुलिस बुलेटिन में मंगलवार को कई मानवीय और सतर्कता से जुड़ी खबरें सामने आईं। रोहिणी पीसीआर ने 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक को उसके परिवार से मिलाया, जो अपने घर का रास्ता भूल गया था। पुलिस की संवेदनशीलता से युवक सुरक्षित अपने परिजनों तक पहुंच सका।
बुलेटिन में स्कूली बच्चों के बीच गुड टच-बैड टच और मोबाइल की लत के प्रति जागरूकता की भी जानकारी दी गई। साथ ही सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रीत विहार थाने में ईमानदारी की शपथ दिलाई गई। द्वारका पुलिस ने 8,000 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की और मोहन गार्डन पुलिस ने वाहन चोरी के मामले सुलझाए।
त्योहारों को देखते हुए दिल्ली में फुट पेट्रोलिंग और सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अपराध रोकने के साथ-साथ नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना भी उसकी प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना 112 पर देने की अपील की गई है।



