मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिल्ली के विश्वास नगर में लगी भीषण आग, 4 लोगों की मौत

29 Nov 2026, 04:34 AM • मानवाधिकार मीडिया

दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और दो लोग झुलस गए। आग सुबह करीब 4:15 बजे गली नंबर 11 के एक मकान में लगी, जहां भूतल पर ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट था। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और मकान में फंसे छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।