मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ कचहरी के बाहर फिर गरजेगा बुलडोजर, 106 अवैध चैंबरों पर चलेगी कार्रवाई, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

29 Nov 2026, 02:30 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ में जिला कचहरी के आसपास बने अवैध निर्माणों पर नगर निगम रविवार सुबह से फिर बुलडोजर चलाएगा। सर्वे में चिह्नित 106 अवैध चैंबरों को हटाया जाएगा, जिनमें वकीलों के बचे हुए चैंबर भी शामिल हैं। इससे पहले 25 अक्टूबर को हुई कार्रवाई में करीब 100 निर्माण तोड़े गए थे, जिसका वकीलों ने कड़ा विरोध किया था।